{"_id":"628a7e829796517fc5367a7c","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6982853137","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कर्मी का रुपये लेते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कर्मी का रुपये लेते वीडियो वायरल
विज्ञापन
तिर्वा। तहसील में तैनात एक राजस्व कर्मी का रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को संज्ञान में लेकर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। तहसीलदार से दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। खास बात यह है कि वीडियो सर्दी के मौसम का है, लेकिन वायरल अब हुआ है।
तहसील में तैनात एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कर्मचारी रुपये लेते हुए दिख रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि रुपये कितने लिए जा रहे हैं और किस काम के लिए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने से तहसील के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई, जबकि अधिवक्ताओं व अन्य लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया।
एसडीएम गरिमा सिंह ने मामले की जांच तहसीलदार अनिल कुमार सरोज को सौंपी है। एसडीएम ने बताया कि वीडियो सही साबित हुआ तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही तहसील के एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। अब एक और वीडियो वायरल होने से कहीं न कहीं तहसील के अधिकारियों की छवि भी धूमिल हो रही है।