{"_id":"627171344768807d817f2f49","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp694739926","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गो की हज यात्रा पर लगी रोक, वैक्सीनेशन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गो की हज यात्रा पर लगी रोक, वैक्सीनेशन अनिवार्य
विज्ञापन
कन्नौज। हज करने वाले लोगों की सूची फाइनल कर दी गई है। जनपद से 69 लोगों ने आवेदन किए थे, जिसमें 65 साल से अधिक उम्र होने के चलते 12 नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। छह मई तक लखनऊ कार्यालय में सभी कागज जमा करने होंगे। साथ ही 81 हजार रुपये शुल्क भी जमा करना होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि जिन लोगों का नाम हज जाने वाली सूची में फाइनल हो गया है, उनको 81 हजार रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के खाते में जमा करने हैं। अंतिम बार वर्ष 2019 में फ्लाइट से यात्री हज पहुंचे थे, उसके बाद कोरोना संक्रमण की वजह से हज यात्रा बंद हो गई। तीसरी साल हज के लिए हरी झंडी मिली है, हालांकि अभी तारीख नहीं आई है। यात्रा से पहले वैक्सीनेशन भी होगा। तीसरी साल यात्रा होने के बाद भी यात्रियों की संख्या करीब आधी ही रह गई है।
ये दस्तावेज जमा करने होंगे
पे-इन-स्लिप की एक प्रति, मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस प्रमाण पत्र हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट से डाउनलोड कर निकाली जा सकेगी है। हज आवेदन फार्म की डाउनलोड प्रति घोषणा पत्र सहित, मूल अंतरराष्ट्रीय पापोर्स व पासपोर्ट साइज फोटो उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ में छह मई तक जमा करनी होगी।
विज्ञापन
इन लोगों के नाम निरस्त हुए
हज जाने के लिए आवेदन करने वाली परवीन खान, नजमा बेगम, इकबाल, नरगिस बेगम, मोहम्मद यूनुस खान, नईमुद्दन अहमद, मुस्तरी बेगम, मोहम्मद रहीश खान, अहमद हुसैन, दिलवरी बेगम, अहमद जब्बार, जरीना बेगम के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। कहा गया है कि इन सभी की उम्र 65 साल से अधिक है। सऊदी ने इस बार रोक लगा दी है कि 65 साल से कम के ही लोग हज आ सकेंगे।