फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

सुपर मॉडल बनेंगी गागेमऊ और विशुनगढ़ ग्राम पंचायत

Sun, 01 May 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। राज्य स्तर से जनपद में पांच हजार से अधिक आबादी वाली 50 ग्राम पंचायतें चिह्नित की गईं हैं। यहां बेहतर विकास कार्य कराएंगे। ब्लॉक सदर क्षेत्र के गागेमऊ और छिबरामऊ इलाके की विशुनगढ़ पंचायत को सुपर मॉडल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है। कहा गया है कि स्वच्छ भारत मिशन से इसके लिए बजट दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक कंपोस्ट पिट, शोकपिट, भूमिगत नाली और ऐसे तालाब बनेंगे, जिसमें गांव से निकलने वाली नालियों व नालों का पानी डायवर्ट किए जाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ जेके मिश्र ने बताया कि इस पर जल्द प्रस्ताव मांगे गए हैं। साथ ही पंचायत सहायक और समूह केयर टेकर को समय पर मानदेय देने को प्राथमिकता देने की बात कही गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए गए कि पंचायत सचिवालय में हर रोज सफाई कराई जाए। उसके पास पर्याप्त जगह में पार्क बनाकर बच्चों के झूले की व्यवस्था की जाए। लाइब्रेरी, साहित्यकारों की किताबें के अलावा अखबार भी मंगवाए जाएं। सामुदायिक शौचालय सुबह व शाम तक खोले जाएं, महिला केयर टेकर का मानदेय समय से मिले और सफाई पर जोर दिया जाए। डीपीएम शलभ त्रिपाठी का कहना है कि 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे, उसके पास फुलवारी, पौधे लगेंगे। पांच हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतें शासन से ही चयनित हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed