फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

जो देगा 50 क्विंटल भूसा, डीएम खुद जाएंगे लेने उसके घर

Wed, 27 Apr 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। जिले के आला हाकिम यानी डीएम साहब आपके घर आएंगे, बस इसके लिए आपको गोशाला के लिए 50 क्विंटल भूसा दान में देना होगा। बेजुबानों का पेट पालने के लिए अफसरों की पहल अनुरोध के साथ शुरू होगी। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने सभी से अपना सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रति मवेशी 30 रुपये के हिसाब से दिया जाता है। इतने बजट में मवेशी के लिए भोजन व अन्य व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकती हैं। इसलिए भूसा दान करने की मुहिम शुरू की जा रही है। सीडीओ आरएन सिंह ने बताया कि इन दिनों खेतों में गेहूं की कटाई हो रही है, जो किसान आदि गोशालाओं के लिए भूसा दान कर सकते हैं तो बीडीओ, एसडीएम या उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीडीओ आरएन सिंह का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति 50 क्विंटल या उससे अधिक भूसा देता है, तो डीएम खुद संबंधित व्यक्ति के घर भूसा लेने पहुंचेंगे। 25 क्विंटल पर सीडीओ जाएंगे। प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। डीएम के साथ सीडीओ ने भी लोगों से भूसा दान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर न्याय पंचायत में खुलेंगी गोशालाएं
जनपद की सभी 81 न्याय पंचायतों में एक-एक गोशाला खोली जाएंगी। बुधवार को जूम मीटिंग में सीडीओ ने चार-चार ब्लॉकों के बीडीओ, एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों से बात की और 15 दिन में नई गोशालाएं बनाने का समय भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed