फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

सूबे में जन-शिकायतों के निस्तारण में कन्नौज अव्व्ल

Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। राज्य में दोबारा सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने आम लोगों को विभिन्न विभागों से मिलने वाली नागरिक सेवाओं की समीक्षा की है। सरकार ने जनसुनवाई समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) में आने वाली जन-शिकायतों और उनके समाधान की जिलेवार रैकिंग जारी की है। जिला प्रशासन के पास विभिन्न माध्यमों से आने वाली जन-शिकायतों के निस्तारण के मामले में अपना जिला कुल 90 अंकों में 89 अंक लाकर सूबे में अव्वल रहा है। समीक्षा के बाद डीएम को भी 20 में से 19 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को ऑनलाइन पोर्टल व अन्य माध्यमों से आम लोगों के 2840 शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों को संबंधित विभागों में भेजकर प्रशासन ने 31 मार्च तक लगभग सौ फीसदी तक निस्तारित करवा दिए। यही वजह है कि प्रशासन को कलक्ट्रेट में औसतन प्राप्त होने वाली शिकायती पत्रों के निस्तारण में पूर्ण 20 अंक प्राप्त मिले हैं। जिले में डिफॉल्टर संदर्भ की संख्या शून्य होने की स्थिति में पूरे 20 अंक मिले। आम लोगों के आवेदनों के निस्तारण के बाद उनके फीडबैक के आधार पर जवाब संतोषजनक होने से पूरे 30 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्तर से सी श्रेणी के संदर्भों की संख्या निम्न होने की दशा में 20 अंकों में से 19 अंक प्राप्त हुए हैं। इस आधार पर प्रदेश के सभी जनपदों में से कन्नौज को सर्वाधिक 89 अंक प्राप्त हुए और जिले को प्रथम रैंक से नवाजा गया। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलक्ट्रेट कार्मिकों को उनके द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन किए जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एडीएम गजेंद्र कुमार ले बेहतर कार्यों के निस्तारण के लिए कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed