फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

मतपत्र में सही या क्रॉस का निशान लगाया तो भी निरस्त

Thu, 07 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। जनपद में नौ अप्रैल को होने वाले एमएलसी पद के चुनाव में मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग ने 11 तरीके बताए हैं। अगर इन पर मतदाताओं ने ध्यान नहीं दिया तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। मतपत्र निरस्त भी हो सकता है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि उम्मीदवार के नाम लिखे मतपत्र में अगर किसी वोटर ने सही या गलत का निशान लगाया तो वह निरस्त हो जाएगा। साथ ही मतदान बूथ पर रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन से ही मतपत्र पर 1 या 2 या 3 लिखकर ही मतदान किया जाएगा। अगर किसी मतदाता ने अपने पेन से लिखकर वोट डाला तो गिनती में मतपत्र निरस्त कर दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि अगर किसी वोटर ने अपना नाम, हस्ताक्षर, अंगूठा भी मतपत्र पर लगाया तो भी मेहनत बेकार हो जाएगी और मतपत्र अमान्य होगा। सात अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में पीठासीन अधिकारी व मतदानकार्मिकों का प्रशिक्षण भी है। आठ को 10 पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed