फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

कोरोना टीकाकरण में जिले को प्रदेश में 11वां स्थान

Fri, 01 Apr 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में जिले को प्रदेश स्तर पर 11वां स्थान मिला है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शहर के एक निजी होटल में विभाग की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के कोविड टीकाकरण में लक्ष्य से पांच फीसदी ज्यादा का आंकड़ा छू लिया है। इस वजह से जिले को प्रदेश में 11वां स्थान मिला है। 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। चार अप्रैल से सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैक्टर बोर्न डिसीज के नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश शुक्ला ने बताया कि फाइलेरिया रोग क्यूलैक्स मादा मच्छर के काटने से होता है। जिले में मौजूदा समय 544 लोग फाइलेरिया से ग्रसित हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि जिले में आईएमआई अभियान सात मार्च से शुरू हुआ था। इसके तहत 9179 बच्चों के सापेक्ष 14422 बच्चों और 3242 गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष 4278 गर्भवती को प्रतिरक्षित किया जा चुका हैं। चार अप्रैल से शुरू होने वाले आईएमआई अभियान में 8458 बच्चों और 2517 गर्भवतियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1385 सत्र लगाए जाएंगे।

इस दौरान सोनम राठौर, राशि गुप्ता, रतीश द्विवेदी, डॉ. हिलाल अहमद खान, मुकेश दीक्षित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक राय, इरशाद बेग, सुमन देवी और पवन द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed