{"_id":"6245ffe45aed15337b1f3661","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6886247172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोगस कंपनियों के जरिये खुशबू का काला कारोबार होने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोगस कंपनियों के जरिये खुशबू का काला कारोबार होने का शक
विज्ञापन
कन्नौज इत्र कारोबारी हाजी रईस के कारखाने के बाहर पसरा सन्नाटा।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व इत्र कारोबारी हाजी मोहम्मद रईस के कारखाने पर राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग (एसजीएसटी) की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच (एसआईबी) की कार्रवाई बुधवार देर रात तक चलती रही। टीम को कई संदिग्ध स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज मिले हैं। टीम को शक है कि छह बोगस कंपनियों के जरिये टैक्स चोरी का खेल चल रहा है। टीम ने चंदन की लकड़ी, जड़ी-बूटी, नागर मोथा, इत्र समेत 1.48 करोड़ रुपये का माल सील किया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी शहर के हाजीगंज मोहल्ला निवासी इत्र कारोबारी हाजी मोहम्मद रईस के आवास, कार्यालय और कारखाने पर स्टेट जीएसटी की एसआईबी टीम ने बुधवार दोपहर एक बजे छापा मारा था। इटावा के ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति के नेतृत्व में टीम करीब रात 12 बजे तक जांच करती रही। हरिलाल प्रजापति ने बताया कि हाजी रईस की एचआरए इसेंशियल ऑयल और एचआरए हर्ब फर्म के दस्तावेज खंगाले। इस दौरान बगैर किसी रिकार्ड के 15 टन चंदन की लकड़ी, 38 किलो चंदन तेल, नागर मोथा, जड़ी-बूटी समेत 1.48 करोड़ का माल मिला है। करीब छह बोगस कंपनियों की मदद से देेश के कई राज्यों और दुबई में साठगांठ कर कम दामों पर इत्र, अगरबत्ती, चंदन से लेकर कई जड़ी-बूटियों के तेल की बिक्री कर करोड़ों की टैक्स चोरी किए जाने के सबूत मिले हैं। सील किए गए उत्पादों का टैक्स न चुकाने पर इत्र कारोबारी ने 40.88 लाख रुपये का जुर्माना अदा किया है।
इस तरह टैक्स चोरी का होता खेल
कारोबारी टैक्स बचाने के लिए असल कीमत से आधे से कम दामों में बिक्री करते हैं। इसके साथ ही शेष रकम को नकद खरीदार कंपनी से वसूलते हैं। इससे सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगता है।