फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

पालिका चेयरमैन से होगी 16 लाख की रिकवरी

Fri, 01 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। टेंपो स्टैंड का ठेका न उठाकर छह माह तक धन उगाही करने के मामले में नगर पालिका चेयरमैन से 16 लाख रुपये की रिकवरी होगी। लोकायुक्त ने सभासदों की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बीते साल सभासद पवन अवस्थी, अनिल वर्मा, दीपू यादव, शकील, राजेंद्र प्रजापति, नफीस और अनुराग मिश्रा ने लखनऊ में लोकायुक्त से नगर पालिका कन्नौज के चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ शिकायत की थी। सभासदों ने आरोप लगाया था कि चेयरमैन ने शासनादेश के अनुसार टेंपो स्टैंड का ठेका न उठाकर करीब छह माह तक वसूली कराकर धन उगाही की है। लोकायुक्त ने मामले की जांच में शिकायत सही पाई। एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि लोकायुक्त के आदेश पर जल्द नोटिस भेजकर चेयरमैन से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। इसमें अन्य कई कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। इधर, पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री का कहना है कि उनके पास कोई लेटर नहीं आया है और न ही मामले की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed