{"_id":"623e11f90358533e45113814","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp68749821","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज भंडार की दुकान पर चोरों ने बोला धाबा, नौ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज भंडार की दुकान पर चोरों ने बोला धाबा, नौ लाख की चोरी
विज्ञापन
जीने का टूटा हुआ गेट देखते एसआई। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/सिकंदरपुर। क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव में चोरों ने गुरुवार रात एक बीज भंडार से नौ लाख रुपये का माल पार कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिकंदरपुर क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव में धर्मवीर राठौर की सौम्या बीज भंडार नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप मौके पर पहुंचे। चोरों ने छत पर पहुंचकर जीने का दरवाजा तोड़ा, इसके बाद अंदर पहुंच गए। चोरों ने दुकान से माल निकाल कर बची चीजें पीछे खेत में फेंक दिया। कीटनाशक दवाएं व मक्का के बीज चुरा लिए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) खोल ले गए। चोर दुकान के पीछे बांधे गए कपड़ों से खेत की तरफ उतर गए।
धर्मवीर राठौर ने बताया कि पिछली साल भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। इस बार हुई चोरी में उनको करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।