फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

बीज भंडार की दुकान पर चोरों ने बोला धाबा, नौ लाख की चोरी

Sat, 26 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
जीने का टूटा हुआ गेट देखते एसआई। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/सिकंदरपुर। क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव में चोरों ने गुरुवार रात एक बीज भंडार से नौ लाख रुपये का माल पार कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव में धर्मवीर राठौर की सौम्या बीज भंडार नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप मौके पर पहुंचे। चोरों ने छत पर पहुंचकर जीने का दरवाजा तोड़ा, इसके बाद अंदर पहुंच गए। चोरों ने दुकान से माल निकाल कर बची चीजें पीछे खेत में फेंक दिया। कीटनाशक दवाएं व मक्का के बीज चुरा लिए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) खोल ले गए। चोर दुकान के पीछे बांधे गए कपड़ों से खेत की तरफ उतर गए।
विज्ञापन

धर्मवीर राठौर ने बताया कि पिछली साल भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। इस बार हुई चोरी में उनको करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed