फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

मध्याह्न भोजन के लिए धक्का-मुक्की में उबलती दाल के भगौने से टकराए दो छात्र झुलसे

Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज में झुलसे छात्र योगेश और अर्पित एक बेड पर । संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। कंपोजिट स्कूल कुशलपुर्वा में शिक्षकों की अनदेखी के चलते मिड-डे मील लेने के लिए हुई धक्का-मुक्की में दो छात्र उबलती हुई दाल के भगौने से टकरा गए। इसमें दोनों छात्र झुलस गए। इसके अलावा गर्म दाल के छींटे पड़ने से आठ विद्यार्थी मामूली रूप से झुलस गए। छात्रों को बचाने के प्रयास में दो रसोइयां भी झुलसी हैं।
विज्ञापन

इस समय परिषदीय स्कूलों में वार्षिक गृह परीक्षाएं चल रही हैं। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पेपर होने के बाद छात्र-छात्राएं मिड-डे मील के लिए लाइन में लग गए। इसी दौरान छात्रों में धक्का-मुक्की होने लगी। लाइन में आगे लगे कक्षा पांच के छात्र योगेश (10) और अर्पित कुमार (10) भगौने से टकरा गए। छात्रों को बचाने के प्रयास में रसोइयां रेखा और अनीता भी झुलस गईं। सभी को तालग्राम सीएचसी में भर्ती कराया गया। अधिक झुलसा होने के कारण दोनों छात्रों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। हालांकि परिजन बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां लेकर चले गए।
विज्ञापन

छात्र योगेश के पिता श्याम सिंह ने बताया कि शिक्षकों की लापरवाही से हादसा हुआ है। भोजन वितरण के दौरान कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। इस वजह से छात्रों के साथ इतना बड़ा हादसा हो गया। छात्र अर्पित का कहना है कि वह लाइन में लगा था। पीछे के लड़कों ने धक्का दे दिया, जिससे गर्म दाल के भगौने में गिरने से वह घायल हो गया। मास्टर जी मौजूद होते तो धक्का-मुक्की नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज शिक्षक उरूज आलम का कहना है कि 11:30 बजे सामाजिक विज्ञान का पेपर छूटा और 12 बजे से दूसरा पेपर होना था। इसी जल्दबाजी में धक्का-मुक्की से बच्चे गिर गए। सूचना पर एआरपी सुदीप पटेल मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
खंड शिक्षाधिकारी डॉ. विमल कुमार का कहना है। इस समय यूपी बोर्ड परीक्षा में उड़न दस्ता टीम में ड्यूटी लगी है। हादसे के दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
खाना कम पड़ता है, आए दिन होती धक्का मुक्की
विद्यालय में 285 बच्चे हैं और पांच शिक्षक हैं, जबकि खाना बनाने के लिए पांच रसोइया रेखा, शोभा, अनीता कमला और रामदेवी हैं। बच्चों का कहना है कम खाना मिलता है इसलिए कभी कभी भूखे रहना पड़ता है। पहले भोजन लेने के चक्कर में आए दिन धक्का मुक्की हो जाती है। गुरुवार को जब हादसा हुआ तो शिक्षक कक्ष में खाना खा रहे थे।
भूखे रहे बच्चे
भगौना में पकी दाल में बच्चों के गिरने से खराब हो गई। इससे स्कूल के बच्चों को भूखे ही रहना पड़ा है। कुछ बच्चे तो बिस्कुट खाते नजर आए कुछ घर भोजन करने चले गए।
स्कूल नहीं पहुंची बीएसए
स्कूल के कई छात्रों पर उबलते दाल का भगौना गिरने की जानकारी मिलने के बाद भी बीएसए छात्रों को देखने नहीं पहुंची, इससे उनके परिजनों में आक्रोश है। बीएसए संगीता सिंह ने रसोइयों और शिक्षकों का ब्योरा तलब किया है।
मेन्यू के अनुसार नहीं बना भोजन
स्कूल में छात्रों के मेन्यू के अनुसार खाना नहीं बनता है, छात्रों का कहना है कि जो यहां शिक्षकों को खाना होता है, वहीं बनवाते हैं। इसकी कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से शिकायत भी की, मगर कुछ नहीं हुआ। गुरुवार को सब्जी और रोटी का मीन्यू है, लेकिन दाल और चावल बनवाया गया था, जो कि 285 बच्चों के लिए प्रर्याप्त भी नहीं था। रसोइया रेखा और अनीता ने बताया कि पेपर हो रहे थे, इसलिए चावल दाल बनाया गया।
रसोइया ने अपने बच्चे को संभाला
छात्रों का आरोप है कि उबलते दाल भगौना में गिरे बच्चो में रसोइया ने अपने बच्चे योगेश को तुरंत संभाला, जबकि दूसरे को जल्द नहीं उठाया। इससे वह ज्यादा झुलस गया। गंभीर हालत में रोते हुए अर्पित ने बताया आंटी हमें भी उठा लेती तो मैं भी बच जाता।

सीएचसी में एक बेड पर दोनों छात्राओं का इलाज
स्कूल में दाल के भगौना में गिर कर झुलसे छात्रों को एंबुलेंस से सीएचसी तालग्राम लाया गया, लेकिन इमर्जेंसी कक्ष में मात्र तीन बेड ही पडे़ थे। एक पर मझैइया के रामआसरे और दूसरे पर कस्बा का एक मरीज लेटा था। इसके चलते दोनों झुलसे छात्राओं का एक ही बेड पर लिटाकर इलाज किया गया। बेड पर चादर भी गायब थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने का कहना है कि जल्दबाजी में लिटा दिया गया होगा। ऐसे कैसे हुआ जांच करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed