{"_id":"623b6abb0d6f24486d292269","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp687126587","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर आया डीआईओएस कार्यालय, 1000 शिक्षकों की बोर्ड परीक्ष से ड्यूटी कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर आया डीआईओएस कार्यालय, 1000 शिक्षकों की बोर्ड परीक्ष से ड्यूटी कटी
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के पद पर लगाई गई परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की संख्या आखिरकार कम हो गई है। दरअसल, परिषदीय स्कूलों के इन शिक्षकों उनके गृह वार्षिक परीक्षा और यूपी बोर्ड की परीक्षा दोनों जगह ड्यूटी लगा दी गई थी। शिक्षक असमंजस में थे, आखिर कहां से ड्यूटी करें। खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और बुधवार को 1000 शिक्षकों की ड्यूटी काट दी गई। पहले बोर्ड ने 2532 शिक्षक सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग से ही लगाए थे, अब कुल कक्ष निरीक्षकों की संख्या मिलाकर 2232 रह गई है।
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि 24 मार्च से 12 अप्रैल तक चलने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में बेसिक शिक्षा विभाग से 1113 और माध्यमिक शिक्षा विभाग से 1119 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। अब कुल 2232 शिक्षक कक्ष निरीक्षक पद पर ड्यूटी करेंगे। डीआईओएस का कहना है कि पहले बेसिक शिक्षा विभाग के 2532 शिक्षक-शिक्षिकाएं लगाए गए थे, बाद में दूसरी सूची जारी हुई है। इस बार यूपी बोर्ड की ओर से ही कक्ष निरीक्षकों की सूची जारी हुई है। जिन परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक भेजे गए हैं, उनकी लॉगिन-आईडी पर नाम भेज दिए गए हैं।
तैयारियों को दिया अंतिम रूप
बुधवार को डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने कार्यालय में परीक्षा की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया। परीक्षा केंद्रों की समस्याओं का भी निराकरण करने का प्रयास किया। इस मौके पर सचल दल प्रभारी शिवमोहन सिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य अजय यादव व परीक्षा पटल प्रभारी अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।