{"_id":"62377204cb83fa07db205d64","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6865574196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप के हत्यारोपी बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप के हत्यारोपी बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मौके पर मुआयना करती पुलिस।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। बुजुर्ग पिता की हत्या के आरोपी फरार बेटे ने ससुराल में फांसी लगा ली। पति का शव देखकर पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार में मातम का माहौल है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र पुर्वादानी गांव निवासी रामकुमार ने शुक्रवार शाम को खुरपी मारकर 90 वर्षीय पिता पुत्तीलाल की हत्या कर दी थी। पुलिस के डर से पत्नी कुसमा के साथ थाना तालग्राम के छदामीपुर्वा में ससुराल में वह भाग आया था। ससुराल से रात अचानक रामकुमार लापता हो गया और ईशन नदी पुल के पास फूल सिंह के खेत पर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। पति का शव देखकर पत्नी कुसमा ने भी पास ही एक पेड़ पर चढ़कर जान देने का प्रयास किया।
परिजनों ने कुसमा को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी अमोलर धीरेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि हत्या आरोपी ने फांसी लगा ली है। वहीं पेड़ पर भारी भरकम शरीर वाले रामकुमार कैसे चढ़ा और फांसी लगाई। यह बात लोगों में चर्चा का विषय रही।