{"_id":"622a50456a9949782f35a5b7","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp684955564","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयोग कायम, फिर मिला तिर्वा विधायक को राजयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयोग कायम, फिर मिला तिर्वा विधायक को राजयोग
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की तिर्वा विधानसभा सीट एक ऐसी अनोखी है। इस सीट से जीतने वाले प्रत्याशी की पार्टी को सत्ता सुख मिलता है। तीन दशकों से भी ज्यादा ऐसा संयोग देखने को मिल रहा।
मां अन्नपूर्णा की नगरी कहे जाने वाले तिर्वा से जो भी विधायक चुना जाता है। बीते 33 सालों से उस विधायक के दल की ही प्रदेश में सरकार बनती है। भाजपा के कैलाश राजपूत ने जीत दर्ज कर इस संयोग को इस बार भी कायम रखा है।
बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से कैलाश राजपूत जीते तो प्रदेश में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनी। 2012 में सपा के विजय बहादुर पाल चुनाव जीते तो सरकार सपा की बनी। ऐसा ही कुछ 2007 के चुनाव में कैलाश राजपूत ने बसपा से चुनाव जीता तो बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्यमंत्री बनीं। वहीं 2002 में भी विजय बहादुर पाल सपा से चुनाव जीते थे तो मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने। इसी तरह 1996 में कैलाश सिंह राजपूत ने भाजपा से चुनाव जीता था।
विज्ञापन
इस दौर में भाजपा और बसपा गठबंधन की छह-छह माह की सरकार बनी थी। 1993 में सपा के अरविंद प्रताप सिंह चुनाव जीते। इस साल मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली। वर्ष 1985, उसके बाद 1989 में रामनंदनी वर्मा विधायक बने तो प्रदेश में जनता दल से मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने थे।