फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

मतपत्रों की गिनती को टेबल बढ़ाई गईं

Sun, 06 Mar 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। बैलेट मतपत्र और ईवीएम के वोटों की गिनती साथ-साथ होगी। मतपत्रों की गिनती के लिए टेबलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। ऐसा संख्या अधिक होने और समय की बचत करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च को मतगणना के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई जानकारियां दीं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि मतपत्रों को सही करने, छांटने और गिनती करने में समय लगता है, इसलिए सुबह आठ बजे से दोनों तरह के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। अब बैलेट और पोस्टल मतपत्रों की गिनती के लिए टेबलों की संख्या बढ़ाकर छिबरामऊ में चार, कन्नौज और तिर्वा में तीन-तीन कर दी गईं हैं। पहले यह संख्या दो-दो टेबलों की थी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि एक टेबल पर 500 मतपत्रों को गिनने का लक्ष्य रखा गया है। दोपहर 12 बजे तक पोस्टल बैलेट आदि की गिनती हो जाएगी। करीब दो बजे तक ईवीएम के वोट भी गिन लिए जाएंगे। एक विधानसभा सीट में आरओ के अलावा दो एआरओ भी रहेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले के आलाधिकारी के अलावा, निर्वाचन, आरओ, एआरओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed