{"_id":"622102cf7d974d571b1f3ad3","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6836747175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व की टीम
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व की टीम पहुंच गई। इस मंदिर के लिए तीन डेसीमल जगह सुरक्षित की गई थी लेकिन पैमाइश में राजस्व टीम को महज डेढ़ डेसीमल (डेढ़ बिस्वा) जगह ही मिली। अब राजस्व टीम एसडीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपे जाने की बात कह रही है।
गुरुवार को नायब तहसीलदार दीपक गौतम के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित, लेखपाल कौशलेंद्र दुबे व विजयकांत शुक्ला पीपल वाली गली में स्थित शिव मंदिर वनखंडेश्वरनाथ मंदिर की पैमाइश करने के लिए पहुंचे। टीम ने सबसे पहले मंदिर के अभिलेखों की जांच की। मंदिर के नाम पर तीन डेसीमल जगह सुरक्षित किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने जब पैमाइश की तो वहां पर महज डेढ़ डेसीमल जमीन ही मिली। अब राजस्व टीम अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपे जाने की बात कह रही है। इस संबंध में एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की मांग पर मंदिर की जमीन की पैमाइश कराई गई है। अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जमीन पर निर्माण से शुरू हुआ था विवाद
पीपल वाली गली के मोहल्ला शास्त्री नगर में स्थित शिव मंदिर वनखंडेश्वर नाथ की आराजी पर एक व्यक्ति की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसका विरोध मोहल्ले के लोगों ने की शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि मंदिर की जमीन पर यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया। एसडीएम के निर्देश पर ही राजस्व टीम गुरुवार को मंदिर की जमीन की पैमाइश के लिए पहुंची थी।