फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

पंचायत भवन अपूर्ण, पहुंचने को रास्ता भी नहीं, लगी फटकार

Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। जनपद में वोटिंग हो जाने के बाद जिला प्रशासन के अफसर अब गांव की ओर निकल पड़े हैं। उमर्दा ब्लॉक के सात पंचायतों में कई भवन अपूर्ण मिले है। वहां तक पहुंचने का रास्ता भी नहीं है। ऐसे में डीपीआरओ ने संबंधितों को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

दरअसल, डीपीआरओ जेके मिश्र ने ब्लॉक उमर्दा इलाके की सात ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। गांव ककरघटा में पंचायत भवन की रंगाई-पुताई, फिनिशिंग और रास्ता नहीं मिला। बेहटा गांव में प्लास्टर, फर्श और पंचायत भवन जाने का रास्ता नहीं है। ग्राम पंचायत करौंदा शाहनगर में भी फर्श और रंगाई नहीं थी। सुर्सी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन की पुताई नहीं हुई थी तो सामुदायिक शौचालय में कबाड़ भरा मिला। डीपीआरओ का कहना है कि ग्राम पंचायत पट्टी में पंचायत भवन का निर्माण कार्य महीनों से ठप लग रहा है। कडे़रा ग्राम पंचायत में भी कार्य बंद था। टूसावरी ग्राम पंचायत में ताला लगा मिला, इससे पंचायत सहायक के काम न करने की बात सामने आई। डीपीआरओ ने ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कटियार, अजय पाल, ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश चंद्र, धर्मेंद्र पटेल, संभव जैन और मोहम्मद मुजीब को समय देकर कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

हसेरन और छिबरामऊ की तीन पंचायतों में भी खामियां, नोटिस
कन्नौज। 25 फरवरी को भी डीपीआरओ ने ब्लॉक छिबरामऊ की ग्राम पंचायत पलिया बूचपुर में वित्त आयोग और मनरेगा से निर्माणाधीन पंचायत भवन का कार्य बंद पाया। ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज मिश्र और एडीओ पंचायत को कई बार तेजी लाने के निर्देश दिए गए, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इस नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में चयनित अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। एक महीने का समय दिया गया है। सचिव और प्रधान को चेतावनी दी गई है। विशुनगढ़ ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया, लेकिन मिट्टी भराव और साफ सफाई का अभाव मिला। सचिव शिवम पाठक और प्रधान को 10 दिन का समय देकर कार्य पूरा करने को कहा गया है। इसी तरह ब्लॉक हसेरन की ग्राम पंचायत हसेरन में शौचालय का स्टोर रूम और इंटरलाकिंग अधूरा मिला। अंत्येष्टि स्थल में भी लापरवाही को लेकर सचिव मनोज यादव को डीपीआरओ ने चेतावनी देकर स्पष्टीकरण मांगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed