{"_id":"62128ed88a01c100543baa9c","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp681704122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादेपुर्वा गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार, रोड नहीं वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादेपुर्वा गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार, रोड नहीं वोट नहीं
विज्ञापन
हसेरन। विकासखंड क्षेत्र के जादेपुरवा गांव में रोड न बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि रोड नहीं तो वोट नहीं। डीएम और एसपी के समझाने पर दोपहर डेढ़ बजे मतदान के लिए राजी हुए।
तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर के जादेपुर्वा, खिसौनापुर, टिकुलिया को आलमशाहपुर्वा मार्ग से जोड़ने वाली दो किमी की सड़क पिछले 20 सालों से नहीं बनी है। इससे जादेपुरवा गांव के 487 मतदाताओं ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया पर कुछ हुआ नहीं। जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक मतदान नहीं करेंगे। एक प्रत्याशी ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व रिटर्न ऑफिसर राकेश कुमार त्यागी व उप जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे पर ग्रामीणों ने उनकी भी नहीं सुनी।
इसके बाद डीएम राकेश कुमार मिश्रा व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने ग्रामीणों को समझाया कि जल्द यह सड़क बनवाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोपहर डेढ़ बजे से मतदान शुरू किया।