फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

सुबह से ही कंट्रोल रूम में बजने लगी घंटी, कहीं वोटर का मतदाता सूची में नाम नहीं, तो कहीं ईवीएम खराब

Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। मुझे बूथ की जानकारी नहीं, मेरा वोट कैसे पड़ेगा। मेरा वोट कटवा दिया गया है, मेरा नाम सूची में नहीं है। मेरे पास वोटर कार्ड नहीं है। मुझे वोट डालने के लिए कोई पर्ची नहीं मिली है। रसूलपुर के बूथ नंबर 119 और समधन के 359 ईवीएम में तकनीकी कमी आ रही है। ऐसे में मुझे वोट नहीं देने दिया जा रहा है। कुछ इसी तरह की शिकायतें सुबह छह बजकर 30 मिनट से कंट्रोल रूम में आना शुरू हुई जो कि देर रात तक आती रहीं। सुबह करीब 11 बजे कानपुर रेंज के कमिश्नर राजशेखर ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शिकायतों के तत्काल निराकरण की हिदायत दी।
विज्ञापन

वोटर कार्ड नहीं मिलने, सूची से नाम गायब होने की करीब 22 से 25 शिकायतें आईं। सदर और तिर्वा विधानसभा से वोटर कार्ड को लेकर सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं। शहर के साथ ही छिबरामऊ और तिर्वा से बूथ के बाहर प्रचार प्रसार करने की 30 से अधिक शिकायतें आईं। कंट्रोल में बैठे कर्मचारी तुरंत समस्याओं का समाधान करने में लगे रहे।
विज्ञापन

मॉक पोल सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुआ। बूथों पर प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम चलाई र्गइं।
तीनों विधानसभा क्षेत्र में 15 ईवीएम में एरर आने और स्टार्ट न होने की शिकायत पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट इंजीनियर को लेकर मौके पर पहुंचे और बदलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed