फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

किसी का वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिला तो कोई मोबाइल पर लेकर आया आधार कार्ड

Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज /तालग्राम। हर बार की तरह इस बार भी लोकतंत्र के महापर्व के महायज्ञ में कई लोग अपने वोट की आहुति डालने से वंचित रह गए। कोई पुराना वोटर कार्ड होने के चलते वंचित रहा, तो किसी का नाम वोटर लिस्ट से गायब था। कुछ लोगों के नाम वोटर लिस्ट और वोटर कार्ड में असमान मिले तो बैरंग लौटना पड़ा। कई ने अधिकारियों से बहस कर गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

हर बार चुनाव से पहले बीएलओ घर-घर जाकर लोगों का छूटा हुआ वोट दोबारा बनवाते हैं। इसमें नाम बदलवाने से लेकर नाम कटवाने और जुड़वाने का काम भी रहता है। अंतिम सूची जारी होने से पहले अंतरिम सूची का प्रकाशन भी होता है। इसके बावजूद वोटर लिस्ट से हर बार वोटरों के नाम गायब हो जाते हैं। रविवार को तालग्राम अमोलर, नैपालपुर, अकरमाबाद, भवानीसराय में सुबह से ही ऐसे मामले सामने आए। जिसमें वोटर किसी न किसी कारण से अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाए।
विज्ञापन

मृतक के नाम सूची में, परिवार के सदस्यों के गायब
कहीं परिवार के आठ लोगों में से तीन के नाम वोटर लिस्ट से गायब थे। कहीं पर पूरा परिवार ही वोटर लिस्ट में नहीं था। तालग्राम बूथ 377 पर बीएलओ कीर्ति ने बताया कि कुछ मृतक के नाम भी वोटर सूची में हैं, कुछ के परिवार के सदस्यों के नाम गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने वोटर कार्ड पर नहीं डाल पाए वोट
नैपालपुर बूथ संख्या 403 पर कुछ लोग वोट डालने आए। पोलिंग पार्टी ने जब उनसे पहचान पत्र मांगा तो उन्होंने पुराना पहचान पत्र दिखाया। इस पर मतदान अधिकारी का कहना था कि वोटर लिस्ट 2022 की बनी हुई है। पुराने वोटर कार्ड पर वोट नहीं डाल सकते। इसपर वोटर ने अपने अन्य दस्तावेज और वोटर लिस्ट में अपने नाम की पर्ची भी दिखाई लेकिन अधिकारियों ने नया वोटर कार्ड लाने की बात कही। इस पर मजबूरी में वोटर को लौटना पड़ा। बाद में दूसरे विकल्प से वोट डाला। नैपालपुर की मिथलेश ने बताया कि पूरानी वोटर आईडी से वोट नहीं पड़ सका है।

फोन में आधार नहीं देखा, लौटाया
ताहपुर एक केंद्र पर एक युवा वोट डालने के लिए पहुंचा। यहां भी हर केंद्र की तरह वोटर आईडी के साथ ही वोटरों से आधार कार्ड मांगा जा रहा था। युवा बबलू ने मोबाइल फोन पर आधार कार्ड दिखाया। मतदान अधिकारी ने उन्हें ओरिजनल आधार कार्ड देखने के ही निर्देश दिए हुए हैं। युवा को दोबारा घर जाकर आधार लाना पड़ा, इसके बाद अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed