{"_id":"61ed99f65cb2e901625348d8","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp676925046","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी
विज्ञापन
उमर्दा/ तालग्राम। गोशाला में बारिश और सर्द हवाएं, धुंध गोवंशों को दर्द देने लगी है। इसका कारण गोशालाओं में सर्दी से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे हैं तो कहीं टिनसेट के नीचे सर्द हवाओं से कांप रही हैं। अफसरों की अनदेखी से गोशाला में लगातार गोवंश बेहाल हैं।
विकास खंड उमर्दा की मझिला में 172 और बड़नपुर बीरहार में 27 गोवंश हैं। बारिश और सर्दी से गोवंश के बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं, टिनशेड भी कम हैं। सर्द हवाओं से बचाव के पॉलिथीन का इंतजाम नहीं हैं, लेकिन गोवंश की तादात को देखते हुए व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इससे गोवंश खुले आसमान के नीचे कांप रहे हैं।
तालग्राम की रोहली गोशाला में 27 गोवंश है, लेकिन सही से चारे और अलाव की व्यवस्था नहीं है। पशु चिकित्साधिकारी अनुराग सचान ने बताया कि गोशालाओं में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गोवंश टिनशेड से बाहर घूमने लगते हैं। केयर टेकर को टिनशेड के अंदर रखने की हिदायत दी गई है।