फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

रामलीला मैदान जाने वाले मार्ग पर अंडरपास निर्माण शुरू

Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
अंडरपास के खुदाई में जुटी मशीनें। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ/सिकंदरपुर। दस माह बाद अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बनने से रामलीला मैदान की ओर आवागमन करने की बाधाएं दूर होंगी। बुधवार को मशीनों से निर्माण कार्य शुरू होते देख इलाकाई लोगों ने राहत की सांस ली है। अंडरपास की मांग करीब दस माह पूर्व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व सभासदों ने की थी। सांसद व पूर्व राज्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

बता दें कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सिंटू दुबे ने सभासद राधादेवी, सभासद सत्यपाल, मौर्यश्री, शारदा देवी, चंद्रप्रकाश, राजकिशोर, अमित कुमार, सतेंद्र सिंह के साथ बीते वर्ष की 22 मार्च को तत्कालीन एसडीएम देवेश गुप्ता को अंडरपास के लिए ज्ञापन सौंपा था। बताया था कि मोहल्ला शास्त्री नगर में रामलीला मैदान स्थित है। जहां हर लीला कराने के अलावा रावण वध भी किया जाता है। हाइवे बनने के बाद रामलीला मैदान तक पहुंचने का आवागमन बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भी दिक्कत होगी। लिहाजा धार्मिक एवं जनहित में अंडरपास बनना आवश्यक है। सिकंदरपुर के लोगों ने एसडीएम के साथ सांसद सुब्रत पाठक व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से भी जनहित में अंडरपास की मांग की थी। जनप्रतिनिधियों व अफसरों की पहल के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने दस माह बाद रामलीला मैदान के पास अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। जेसीबी से खोदाई का काम होने लगा है। अंडरपास बनने की जानकारी से इलाकाई लोगों में भी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed