{"_id":"61e1c29acddd33068f3da6f2","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp675353037","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख भड़के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देख भड़के एसडीएम
विज्ञापन
सौरिख। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे वैक्सीनेशन की हकीकत जानने पहुंचे एसडीएम अस्पताल परिसर में गंदगी देख भड़क गए। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम अशोक कुमार शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे वैक्सीनेशन की हकीकत जानने अचानक पहुंच गए। जानकारी करने पर मौजूद डॉक्टर सहदेव यादव ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी ब्लॉक में चल रही मीटिंग में शामिल होने गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 21 कैंप चल रहे हैं। एसडीएम ने सभी कैंपों पर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के निर्देश दिए।
इसी दौरान एसडीएम की नजर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर के कमरे में पड़ी गंदगी पर पड़ गई। गंदगी देख एसडीएम भड़क गए और मौजूद कर्मियों को लताड़ लगाते हुए तुरंत साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह, शैलेंद्र सिंह, विनय पांडेय, आलोक यादव मौजूद रहे।