{"_id":"61db259052219750e165f23a","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6744618141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ चार व्यक्तियों को साथ लेकर वोट मांग सकेंगे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ चार व्यक्तियों को साथ लेकर वोट मांग सकेंगे उम्मीदवार
विज्ञापन
कन्नौज। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन ने कमर कस ली। रविवार को डीएम ने कहा कि कोविड नियमों और आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जनसंपर्क के दौरान उम्मीदवार अपने साथ चार कार्यकर्ता ही रख सकता है।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा और एडीएम गजेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता की। इसमें कहा कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता के अनुपालन के लिए सी-विजिल ऐप को सक्रिय कर दिया है। ऐसे में ऐप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का 100 मिनट के अंदर निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक दल को जुलूस, रोड शो, नुक्कड़ सभा, जनसभा की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोविड संक्रमित मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को उनके आग्रह पर पोस्टल बैलेट घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। वे घर से ही मतदान कर सकेंगे। इसमें पारदर्शिता के लिए टीमें बनाईं जाएंगी। डीएम ने बताया कि कोविड के चलते उम्मीदवार अपने साथ सिर्फ चार लोगों को लेकर जनसंपर्क कर सकेंगे। इसमें सुरक्षाकर्मी नहीं जोड़े जाएंगे। नामांकन के दौरान सिर्फ दो प्रस्तावक ही साथ जा सकेंगे। कोई उम्मीदवार काफिला लेकर नहीं चलेगा। जिले में कुल 12 लाख 67 हजार 903 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि जिले की सीमाओं को सील कर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
मतदान कर्मियों को देंगे बूस्टर डोज
सभी मतदान कर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें वैक्सीन की बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी। मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। जहां थर्मल स्कैनर, मास्क, सैनिटाजर, ग्लब्स की उपलब्धता होगी।
1065 केंद्रों पर होगा मतदान
जिले में कुल 1065 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 1581 बूथ बनाएं गए हैं। शहरी क्षेत्रों में कुल 83 मतदान केंद्र हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 982 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें से 453 मतदान केंद्र और 850 बूथों पर मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जाएगी।
केके इंटर कॉलेज सबसे बड़ा मतदान केंद्र
चुनाव आयोग ने कोरोना काल के चलते एक बूथ पर 1200 मतदाताओं के वोट डालने की गाइड लाइन जारी की है। जिले में नौ बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता वोड डालेंगे। एडीएम ने बताया कि मतदाताओं की संख्या 1237 तक ही है। चुनाव आयोग ने कुछ छूट भी दी है। जिले में सबसे बड़ा मतदान केंद्र केके इंटर कालेज ग्वाल मैदान है। यहां नौ बूथ बनाएं गए हैं।