फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

बारिश गेहूं के लिए संजीवनी

Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
अलाव जलाकर ठंड से बचते लोग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/छिबरामऊ। बारिश से जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बुधवार रात से रुक रुककर हो रही बारिश से आम आदमी घरों में दुबके रहे। बारिश से ठंड बढ़ी तो लोगों ने भी घरों में अलाव जलाकर ठंड को दूर करने का प्रयास किया। सुबह चंद मिनट के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन कुछ ही देर में वे भी बादलों की ओट में छिप गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक इसी तरह से वर्षा की संभावना जताई है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार से गुरुवार सुबह साढे़ आठ बजे तक साढे़ सात मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इसके बाद शाम तक ढाई मिलीमीटर वर्षा हुई है। कुल दस मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बारिश गेहूं के लिए संजीवनी
तालग्राम। कवि घाघ की कहावत भी है, अगहन दूनी पूस सवाई, माघ में बरसे घर से जाई। अगहन और पूस माह की बरसा फसलों को लाभ दायक है। बुधवार रात से हो रही बूंदाबांदी रबी की फसलों को फायदा पहुंचाएगी। गेहूं फसल के लिए यह संजीवनी साबित होगी। फूल वाली फसलों को बरसात से नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि तकनीकी सहायक प्रबंधक शिवपाल सिंह का कहना है कि बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी है। इस साल गेहूं की बुवाई अधिक हुई है। आगे भी इसी तरह अनुकूल स्थिति रही तो गेहूं उत्पादन में नया रिकार्ड बन सकता है। इस समय जहां कहीं भी बारिश हो रही है। वहां गेहूं की फसल को सिर्फ फायदा होगा। सब्जी की खेती और बागवानी की फसलों के लिए भी यह बारिश लाभप्रद है। सरसों, दलहनों में मटर, मसूर और चना की बुवाई भी खुब हुई है। दलहनी फसलें अधिकांश असिंचित ही होती हैं। ऐसे में इस बरसात का निश्चित ही किसानों को फायदा मिलेगा।

राजकीय बीज गोदाम प्रभारी कृषि प्राविधिक सहायक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि यह बरसात से फूल वाली सरसों और आलू में नुकसान हो सकता है। अधिक बारिश होने से खेत से पानी निकाल दें। जलभराव न होने दें। आलू में झुलसा की आशंका बढ़ जाती है। जलभराव से तैयार आलू में सड़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed