फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

कन्नौज के धरमवीर ने पंजाब के विनय को दी पटकनी

Fri, 31 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
दांवपेच लगाते पहलवान। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे सांसद खेल स्पर्धा के तहत गुरुवार को तीसरे दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में गैर राज्यों से आए पहलवानों ने दाव पेंच दिखाए। पहले ही मैच में जिले के धरमवीर पहलवान ने पंजाब के विनय को पटकनी देकर चित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के बोर्डिंग मैदान में सांसद सुब्रत पाठक के पिता ओमप्रकाश पाठक की स्मृति में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। तीसरे दिन दंगल में नेपाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और ग्वालियर के पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें जिले के विमलेश ने शिवली के जान मोहम्मद को पटकनी देकर चित कर दिया। जिले के गोविंद ने कानपुर के इमरान को हराया, दिल्ली के ऋषभ ने गाजीपुर के सिकंदर को हराया। जिले के धरमवीर ने पंजाब के विनय को हराया, नेपाल के राजू थापा ने मध्य प्रदेश के रजत को हराया, अयोध्या के नागेंद्र दास ने बनारस के अनुज को हराया। अयोध्या के बाबा रविशंकर ने हरियाणा के धीरू को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के लाला ने दिल्ली के अशोक को हराया, उत्तराखंड के राजा कुरैशी ने शैतान को हराया। जम्मू-कश्मीर के अशोक ने पंजाब के मोहित को हराया। जिले के रामू पहलवान ने गाजीपुर के मनोज पटकनी देकर चित कर दिया। इस दौरान कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष छोटू यादव, ओलंपिक संघ के महासचिव आरएस कठेरिया, जिला केसरी जितेंद्र यादव पहलवान, अजय यादव, नितीश तिवारी, अमित तिवारी, श्याम राठौर, हैप्पी सिंह और हवलदार पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed