फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

केमिकल की दुर्गंध से मदरसे में पचास छात्रों की बिगड़ी हालत

Sun, 12 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
घर में बीमार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के एक मदरसे में केमिकल की दुर्गंध से 50 छात्र-छात्राओं की खांसते-खांसते हालत बिगड़ गई। 14 छात्र बेहोश हो गए। मदरसे के शिक्षकों ने बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। छात्र घर नहीं पहुंचे तो परिजन मदरसे पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। आराम मिलने पर परिजन बच्चों को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

उधर, शहर के हाजीगंज में रहने वाले नसीर अहमद ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका बेटा अब्दुल रहमान खांसते हुए घर पहुंचा। उसकी हालत खराब हो रही थी। बेटे ने बताया कि मदरसे में ही उसकी तबियत बिगड़ी। उसके साथियों को भी खांसी आ रही है। जब वह मदरसा पहुंचे तो वहां कोई दिखाई नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। एसडीएम उमाकांत तिवारी का कहना है कि स्वास्थ्य अधिकारियों से बात हुई है। रविवार सुबह घर-घर जाकर प्रभावित हुए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके अलावा एक अधिकारियों की टीम से पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed