फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,holi

होली का उल्लास, चेहरों पर गुलाल

Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,holi
kannauj,kannauj news,holi - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। होली को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उल्लास है। हर चेहरों पर गुलाल दिखा। बच्चें भी रंग बिरंगी टोपी और मुखौटें पहन कर पिचकारी से एक दूसरे पर रंगों की बौछार छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

होलिका स्थलों पर पहुंच कर महिलाओं व पुरुषों ने पूजन किया। होलिका दहन के साथ-साथ लोगों ने आखत डालने शुरू कर दिए। घरों में भी महिलाओं ने होलिका स्थापित कर पूजन किया। लोग एक दूसरे को बधाई देने के साथ गले-मिलकर आपसी भाई-चारे और सौहार्द कायम कर गले-शिकवे दूर किए। चारों ओर रंगों की धूम दिखाई दे रही है। होली को लेकर बाजारों में भी खूब रौनक दिखी। चिप्स-पापड़ से लेकर लोगों ने लजीज व्यंजनों बनाने की सामग्री खरीदी। बच्चों के लिए भी पिचकारी, खिलौनों और कपड़ों की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

जिले को तीन जोन में बांटा, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले को तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों में मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए। संवेदनशील 71 स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। एक कंपनी पीएसी बल के साथ डीएम और एसपी भ्रमण पर रहेंगे। वहीं हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे की निगरानी के साथ प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाने के उत्साह में खूब हुई धक्का-मुक्की
होली पर्व पर घर लौटने वाले लोगों में उत्साह दिखा। ट्रेन और बसों में सीट पर बैठने के लिए खूब धक्का-मुक्की हुई। बस स्टेशन से लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। बसें के अभाव में कई लोगों को बेबस होकर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ा। इस दौरान टेंपो चालकों ने भी मनमाना किराया वसूला।
केमिकल के रंगों से बचाव, फूलों से मनाए त्योहार
होली का त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला है। रंग के इस त्योहार पर लोगों को बहुत ही सावधानी से रंग- गुलाल खेलना चाहिए। खासकर रंग-गुलाल खेलते वक्त आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक केमिकल, पक्के और चटक रंगों से लोगों को दूर रहना चाहिए। फूलों की होली खेल त्योहार जश्न मनाया चाहिए।
आंखों का रखें ध्यान, चश्मा लगाएं रहे
होली खेलते समय लोगों को अपनी आंखों का भी ध्यान रखना है। केमिकल वाले अक्सर आंखों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। आंखों में रंग की परत जम जाने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रंग खेलते वक्त आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का इस्तेमाल करें।

- डॉ. बृजेश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
रंगों से नहीं फूलों से खेले होली
होली खेलते समय लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। रंग-गुलाल उड़ाते समय लोगों को त्वचा की सुरक्षा के लिए पहले नारियल या सरसों का तेल लगा लें, जिससे कि केमिकल वाले रंग अपकी त्वचा को नुकसान न पहुंचा सकें। चटक रंग और गुलाल की जगह फूलों की होली खेले।
- डॉ. सहदेव, ईएमओ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed