{"_id":"608c45f28ebc3ec35c204f45","slug":"kannauj-kannauj-news-corona-kannauj-news-knp626151681","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ शय्या अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ शय्या अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन की किल्लत है। ऑक्सीजन सिलिंडर समाप्त हो चुके हैं। सिर्फ कन्संट्रेटर से यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। ऑक्सीजन की मांग को लेकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का गुस्सा स्वास्थ्य कर्मियों पर फूट रहा है।
नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों में रोष है। इधर, अस्पताल के कर्मचारी कोविड पॉजिटिव हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने डीएम को पत्र लिखकर स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की है। अस्पताल में सीएमएस सहित 23 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिससे अस्पताल में चिकित्सीय कार्य के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। इसके साथ सीएमएस ने बताया कि पर्याप्त ऑक्सिजन उपलब्ध रहे। इसके लिए भी डीएम से निवेदन किया गया है।
कोविड-19 सैंपलिंग के लिए बनाई गई टीम
सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में कोविड-19 की सैंपलिंग में लगी टीम के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब अस्पताल में सैंपलिंग की जिम्मेदारी प्रवीन कुमार, अमित दुबे, सतनाम सिंह, महावीर, सुनील मिश्रा व अभिजीत दीक्षित को सौंपी गई है। इन कर्मचारियों को सुबह नौ बजे से सैंपलिंग का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एक और नर्स की सेवा समाप्ति को भेजा गया पत्र
सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में ड्यूटी से गायब रहने वाली नर्सों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को चार नर्स वंदना, रंजना, रचना गुलाटी व दिव्या की सेवा समाप्ति को लेकर पत्र भेजने के बाद शुक्रवार को एक अन्य नर्स ममता यादव की सेवा समाप्ति के लिए अवनि परिधि एनर्जी एंड कम्युनिकेशन को पत्र भेजा गया है।