{"_id":"61cf5073baee0150c177f15d","slug":"kannauj-kannauj-news-corona-helath-news-kannauj-news-knp672810918","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से यात्रा कर लौटे 70 में 17 लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से यात्रा कर लौटे 70 में 17 लापता
विज्ञापन
कन्नौज। विदेश से जिले में 70 लोग यात्रा कर हाल ही में लौटे हैं। इनमें से 17 लोग लापता हैं। इनको स्वास्थ्य विभाग ट्रैक नहीं कर पा रहा है। इनको खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से सहायता मांगी है। स्वास्थ्य विभाग ने 70 में से 53 की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये सभी होम आइसोलेशन में हैं।
ओमिक्रॉन को देखते हुए प्रदेश सरकार विदेश और मुंबई से यात्रा कर आने वाले पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। जिले में विदेश और मुंबई से यात्रा कर लौटने वाले 70 लोगों को चिह्नित किया है। इसमें से 17 लोग लापता हैं। 53 लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच कराई, जिसमें इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 53 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वे लगातार डॉक्टर के संपर्क में हैं। आठ दिन बाद कुछ की दोबारा जांच कराई जाएगी। दोबारा रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो इनको घर से निकलने की छूट दे दी जाएगी।
वहीं 17 लापता लोगों से संपर्क करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट अथॉरिटी और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है। उसके बावजूद वे लोग चिह्नित नहीं हो पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को मिले पते पर नजर रखने के लिए निगरानी समिति को लगाया गया है। स्थानीय पुलिस से भी स्वास्थ्य विभाग ने सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
जिला निगरानी अधिकारी डॉ.बृजेश कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को बताया ये 70 वे लोग हैं, जो ग्रीन जोन यानी जिन देशों में ओमिक्रॉन के केस अभी कम निकल रहे हैं, वहां से आए हैं। 17 लोगों को ट्रैक करने के लिए पुलिस का सहयोग लिया गया है।
ब्लाक कितने यात्रा कर लौटे
सदर 18
जलालाबाद 00
गुगरापुर 00
तालग्राम 02
हसेरन 04
छिबरामऊ 02
सौरिख 00
उमर्दा 06
अन्य जिला या राज्य से 38
=============