{"_id":"61f43372ef75d9484f794181","slug":"kannauj-inspaction-kannauj-news-kannauj-news-knp6776329151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने निरीक्षण के दौरान जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने निरीक्षण के दौरान जताई नाराजगी
विज्ञापन
समधन। नगर में साफ सफाई की जमीनी हकीकत जानने के लिए निकलीं अधिशासी अधिकारी को जगह-जगह गंदगी का अंबार मिले। सुलभ शौचालय के आसपास गंदगी को देखकर ईओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाई।
समधन नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने भारत स्वच्छता मिशन के तहत सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए
गुरुवार को अचानक नगर के टेंपो स्टैंड के पास बनें सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया गया। जहां उन्हें भारी गंदगी व अव्यवस्था मिली। यहां तैनात सफाई कर्मचारी अनीता से नाराजगी जताते हुए कार्यशैली को तत्काल बदलने के निदेश दिए। इसके साथ ही नगर के सभी सफाई कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। इस अवसर पर दीपक श्रीवास्तव, बकार अहमद, हनीफ अहमद, रफी अहमद, धारा सिंह, अताउल्लाह सफाई नायक नरेश कुमार मौजूद रहे। (संवाद)