फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Injured by the threat of the inspector in the murder of the bangle trader, the friend committed suicide

कन्नौज : चूड़ी कारोबारी की हत्या में दरोगा की धमकी से आहत दोस्त ने की आत्महत्या

Thu, 25 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Injured by the threat of the inspector in the murder of the bangle trader, the friend committed suicide
फोटो 01- बाईपास पर लेटकर जाम लगाए चूड़ी कारोबारी के परिजन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। चूड़ी कारोबारी की हत्या के मामले में दरोगा की धमकी से आहत दोस्त ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला व्यक्ति करीब 22 साल से चूड़ी कारोबारी के भाई के साथ परिवार की तरह रहता था। घटना से गुस्साएं परिवार के लोगों ने बाईपास पर जाम लगाकर हंगामा कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी अनुपम सिंह ने परिजनों को जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। करीब एक घंटे बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के जलालपुर ठकुरन गांव निवासी चूड़ी कारोबारी कैलाश राठौर की दरवाजे के बाहर रात में चारपाई पर सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। भाई अरविंद ने रंजिश के चलते गांव के सुरेंद्र उर्फ पप्पू पाल, आयाज और सहलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को जब तीनों से पूछताछ के बाद कोई साक्ष्य नहीं मिला तो मृतक के छोटे भाई अनिल राठौर के घर पर 22 साल से रह रहे आगरा के मूल निवासी तुकमान (55) से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

अनिल का आरोप है कि बुधवार को दो सिपाहियों के साथ पहुंचे दरोगा ने तुकमान से पूछताछ कर प्रताड़ित किया। उसे कैलाश की हत्या में जेल भेजने की धमकी दी। आरोप है कि दरोगा की प्रताड़ना और धमकी से आहत तुकमान ने रात में आत्महत्या कर ली। सुबह फंदे पर शव लटकता देख चूड़ी कारोबारी के भाई अरविंद, अनिल और मां गंगा देवी ने गांव के सामने बाईपास पर जाम लगाकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गईं। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी कुंवर अनुपम सिंह पहुंचे। एसपी ने चूड़ी कारोबारी के हत्यारोपियों को जेल भेजने और जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने बताया कि मामले गंभीरता से जांच होगी। अगर दरोगा ने धमकाया है तो कार्रवाई की जाएगी।
तुकमान करीब 22 साल पूर्व जयपुर में मेहनत-मजदूरी करता था। वहीं कैलाश और उसका भाई अनिल भी काम करते थे। इसी दौरान तीनों में दोस्ती हो गई थी। अनिल का कहना है कि तुकमान ने बताया था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में कोई नहीं है। जब वे लोग गांव आ रहे थे तो उनके साथ तुकमान भी चला आया।

बड़े भाई कैलाश से तुकमान की गहरी दोस्ती थी। अनिल ने तुकमान के लिए एक मकान बनवाया था, जिसमें तुकमान अकेले रहता था। अनिल की बहन सीमा जब गुरुवार सुबह तुकमान को चाय देने गई तो शव फंदे पर लटका देखकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed