{"_id":"62cc6ae481e76f56a17a2e21","slug":"kannauj-information-khann-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp707048227","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : बालू खनन के सिर्फ दो पट्टे, उसमें भी तीन महीने तक रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : बालू खनन के सिर्फ दो पट्टे, उसमें भी तीन महीने तक रोक
विज्ञापन
कन्नौज। वर्षा ऋतु की वजह से बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। जनपद में कुल नौ स्थानों पर बालू खोदाई के पट्टे होते हैं। इस बार सात खाली ही रह गए थे। तीन पर ही पट्टे हुए थे, उसमें एक ठेकेदार ने काम करने से मना कर दिया था।
शासन ने पहली जुलाई से 30 सितंबर तक बालू पट्टों पर खनन करने से रोक लगा दी है। बताया गया है कि हर साल मानसून के समय में रोक लगा दी जाती है। कलक्ट्रेट कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक तहसील सदर क्षेत्र में ही सभी नौ खनन के स्थल हैं। पांच हेक्टेयर जमीन में दुर्जनापुर और साढ़े तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में बारामऊ कछोहा में खनन का पट्टा हुआ है। तीसरा पट्टा दरियापुर पट्टी में हुआ था, लेकिन ठेकेदार के हाथ खड़े करने की वजह से उसे निरस्त कर दिया गया था।
इसके अलावा सादिकपुर अलियापुर, कटरी गौरीखंड एक और दो, कटरी जलेसर एक और दो व कटरी सद्दूपुर पर पट्टे नहीं हो सके थे। एडीएम गजेंद्र कुमार के मुताबिक जिले में दो ही बालू खनन के पट्टे हैं। शासन ने तीन महीने तक खनन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मिट्टी खोदाई पर रोक नहीं, लेकिन होगी अनुमति
जनपद में पीली या अन्य रंग की मिट्टी की खोदाई पर रोक नहीं है। खनन कार्यालय के मुताबिक अगर किसी को जरूरत है तो शपथ पत्र के साथ आवेदन करना होगा। बिना अनुमति के एक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली का मिट्टी खनन नहीं होगा।