फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj in Yellow Zone, alert for intense heat and heat wave

Kannauj News: कन्नौज येलो जोन में, भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट

Tue, 19 May 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 19 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kannauj in Yellow Zone, alert for intense heat and heat wave
कन्नौज। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने हीट वेव और लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से जारी चेतावनी में कन्नौज को येलो जोन में चिन्हित किया गया है। आने वाले दिनों में तीव्र गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों से सतर्क रहने और जरूरी बचाव उपाय अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। जरूरत पड़ने पर सिर और शरीर को ढककर ही बाहर जाएं। प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। ओआरएस, शिकंजी, आमपना और नींबू पानी का सेवन करने को कहा गया है। साथ ही हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और तला-भुना भोजन कम खाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

खेतों में काम करने वाले किसानों को भी दोपहर के समय खेतों में काम न करने की सलाह दी गई है। सुबह और शाम के समय ही खेतों में काम करने को कहा गया है। पशुओं को छायादार स्थान पर रखने और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील भी की गई है।प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नगर निकाय सार्वजनिक स्थानों पर हीट वेव से बचाव के लिए शेल्टर होम बनाए गए हैं, जहां पंखा, कूलर, पेयजल और बैठने की व्यवस्था उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर लोग इन शेल्टर होम का उपयोग कर सकते हैं। किसी भी आपात स्थिति में कलक्ट्रेट मुख्यालय पर संचालित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed