फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj idol ruckus: Monitoring of miscreants done by drone

कन्नौज मूर्ति बवाल: ड्रोन से कराई गई उपद्रवियों की निगरानी

Fri, 27 Aug 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kannauj idol ruckus: Monitoring of miscreants done by drone
उपद्रवियों की निगरानी के लिए हवा में उड़ता ड्रोन कैमरा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौरिख तिराहे पर भगवान बुद्ध की मूर्ति हटाने की कोशिश के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस और नगर पालिका की टीम पर पथराव कर अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। एसपी के आने के बाद उपद्रवियों को चिह्नित कर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे को उड़ाया गया। वहींरात के अंधेरे में उपद्रवी सौरिख तिराहे पर डटे रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को उपद्रव के बाद एसपी प्रशांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। उपद्रवियों की तलाश के लिए उन्होंने ड्रोन कैमरे को उड़वाया। पुलिस लगातार उपद्रवियों को घर जाने का निर्देश देती रही। इसके बाद भी यह सौरिख तिराहे पर जमे रहे। एसपी ने सौ शय्या अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल लिया। शाम को सौरिख रोड पर यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन

वहीं अंधेरा होने के बाद भी उपद्रवी सौरिख रोड पर जमे रहे। काफी प्रयास के बाद भी यह नहीं हटे। एडीएम गजेंद्र कुमार व एएसपी डॉ. अरविंद कुमार सौरिख तिराहे पर पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed