{"_id":"63027670fe1eb83bf76d66fe","slug":"kannauj-home-minister-of-dalit-masons-ate-kheer-puri-kannauj-news-knp713910964","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : दलित राजमिस्त्री के घर मंत्री ने खाई खीर-पूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : दलित राजमिस्त्री के घर मंत्री ने खाई खीर-पूड़ी
विज्ञापन
कन्नौज। श्रम, सेवायोजन व समन्वय मंत्री अनिल राजभर रविवार को सुबह नौ बजे मलिन बस्ती पहुंचे। यहां अनुसूचित जाति के राजमिस्त्री के घर सुबह डीएम शुभ्रांत शुक्ल के साथ नाश्ता किया। नाश्ते में दलिया, उबला चना, खीर, आलू की सब्जी और पूड़ी खाई।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला मलिन बस्ती निवासी अजेश कुमार राजमिस्त्री हैं। पत्नी गुड्डी को प्रधानमंत्री शहरी आवास मिला है। श्रम, सेवायोजन व समन्वय मंत्री कोतवाली के आगे गाड़ी से उतरकर पैदल ही अजेश कुमार के घर पहुंचे।
डीएम के अलावा एडीएम गजेंद्र कुमार, सीडीओ आरएन सिंह, सीओ शिव प्रताप सिंह और नगर पालिका ईओ नीलम चौधरी के साथ उनके घर परिवार के सदस्यों के साथ सुबह का नाश्ता किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, आशुतोष मिश्र, पवन पांडेय व अभिषेक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
नए क्षेत्र में विकास पर जोर
मंत्री ने नगर पालिका परिषद के विस्तार में शामिल हुए नए क्षेत्रों में विकास कार्य कराने पर जोर दिया। इस पर बजट की कमी भी बताई गई। ईओ ने बताया कि अस्थायी गोशाला एक चल रही है। इस पर मंत्री ने स्थायी गोशाला शुरू करने की बात कही। इसके लिए जमीन तलाशने के लिए कहा।