फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Fear of embezzlement on Naruiya Pradhan and then secretary

कन्नौज : नरुइया प्रधान और तत्कालीन सचिव पर गबन की आशंका

Mon, 22 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Fear of embezzlement on Naruiya Pradhan and then secretary
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत नरुइया में हैंडपंप रिबोर की हुई जांच में गबन की बात सामने आई है। प्रधान और तत्कालीन सचिव इसमें फंस सकते हैं। डीएम ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण न मिलने और संतोषजनक जवाब न होने पर इनसे एक लाख 71 हजार 964 रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नरुइया के महेंद्र सिंह, सर्वेश चंद्र, अंशू और निहाल सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसमें बताया कि प्रधान सरोजनी देवी और तत्कालीन ग्राम सचिव ने कई हैंडपंप रिबोर दिखाकर उन्हें ठीक कराने के नाम पर घोटाला किया है। 21 जुलाई को नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की गठित टीम ने जांच की थी। इसमें पाया गया था कि जीतू के दरवाजे की जगह हैंडपंप घेरे में था और चालू भी नहीं था।
विज्ञापन

लक्ष्मण के दरवाजे की जगह घर के पीछे नई बोरिंग की गई थी और उसमें मोटर पड़ी थी। गांव से एक किलोमीटर दूर एकांत में बने बेंचेलाल के घर के बाहर लगे हैंडपंप में पीली बालू आ रही थी, यह पानी पीने योग्य नहीं था। महेश चंद्र के यहां हैंडपंप चालू नहीं था और फाउंडेशन नहीं बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपूर्ण कार्य पर राजकीय धन का अनियमित रुप से उपयोग किया गया था। अनियमितता मिलने पर डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने प्रधान सरोजनी देवी और तत्कालीन सचिव रमेश चंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि नोटिस प्राप्त के एक सप्ताह में ठीक जवाब न मिलने पर एक लाख 71 हजार 964 की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed