फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Election Result 2022 Kannauj Chhibramau Tirwa Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Kannauj Election Seat Result 2022: कन्नौज में किसका रंग ज्यादा चटक, भगवा या हरा, जानें क्या है जनता का फैसला

Thu, 10 Mar 2022 04:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Mar 2022 04:46 PM IST
सार

कन्नौज की तीनों सीटों पर मुख्य मुकाबला और भाजपा और सपा के बीच ही है।  कन्नौज सदर सुरक्षित, तिर्वा और छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के कुल 7,88,562 वोट गिने जा रहे हैं। मतगणना के लिए करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
Kannauj Election Result 2022 Kannauj Chhibramau Tirwa Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले की तीन विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से जीटी रोड स्थित नवीन कृषि मंडी परिसर में शुरू हुई। कन्नौज सदर सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के असीम अरुण ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार दोहरे को करीब छह हजार वोटों से हराया। 
विज्ञापन


तिर्वा सीट की बात करें तो भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार पाल दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं, छिबरामऊ सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अर्चना पांडे समाजवादी पार्टी के अरविंद सिंह यादव से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन


कन्नौज की तीनों सीटों पर मुख्य मुकाबला और भाजपा और सपा के बीच ही है।  कन्नौज सदर सुरक्षित, तिर्वा और छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के कुल 7,88,562 वोट गिने जा रहे हैं। मतगणना के लिए करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया था कि एक साथ 14-14 मेजों पर ईवीएम रखकर मतों की गिनती होगी। पूरी प्रक्रिया 10 मिनट में हो जाएगी। इसमें वोटों का मिलान और कागजी कार्रवाई शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम में बटन दबाने के बाद कुल वोट प्रकाशित होंगे। उसको निर्धारित प्रपत्रों में भरना होगा। उसके बाद आरओ टेबल पर अभिलेख जाएंगे। वहां से मिलान और हस्ताक्षर के बाद निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड होंगे। इसमें आब्जर्वर की भी अनुमति लेनी होगी।

जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में कितने पड़े वोट
विधानसभा सीट पड़े वोट कुल वोट ईवीएम
कन्नौज 2,70,767 4,28,282 499
तिर्वा 2,37,375 3,79,565 509
छिबरामऊ 2,80,420 4,62,094 573
कुल वोट 7,88,562 12,69941 1581

पूर्व में सपा का गढ़ होने की वजह से वैसे तो कन्नौज की तीनों सीट पर सभी की नजर थी, लेकिन वीआरएस लेकर राजनीति में उतरे भाजपा प्रत्याशी असीम अरुण की वजह से कन्नौज सदर की सीट सबसे ज्यादा चर्चित थी। इस पर पूरे प्रदेश की नजर थी। उन्होंने सपा के विधायक अनिल दोहरे को हराया।

इसके अलावा तिर्वा से भाजपा विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के बेटे और सपा प्रत्याशी अनिल पाल, छिबरामऊ से भाजपा विधायक व पूर्व खनन, आबकारी राज्यमंत्री अर्चना पांडेय व सपा से पूर्व विधायक अरविंद यादव के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है।

ये हैं मैदान में
कन्नौज

अनिल दोहरे (सपा), असीम अरुण (भाजपा), विनीता देवी (कांग्रेस), समरजीत दोहरे (बसपा), सुनील कुमार (एआईएमए इत्तेहादुल मुस्लिमीन), मनोज (निर्दलीय), राज कठेरिया (निर्दलीय), सुनील (निर्दलीय)।

तिर्वा 
अजय वर्मा (बसपा), अनिल पाल (सपा), कैलाश राजपूत (भाजपा), गीता देवी (आम आदमी पार्टी), राजेंद्र कुमार  (जन अधिकार पार्टी), रामपाल सिंह (आजाद समाज पार्टी), रामशरण राजपूत (विकास इंसाफ पार्टी), रूबी नाज (भारतीय वंचित समाज पार्टी), गया प्रसाद (निर्दलीय), रंजना सिंह (निर्दलीय), सत्यप्रकाश (निर्दलीय)।


छिबरामऊ
अर्चना पांडेय (भाजपा), अरविंद सिंह यादव (सपा), वहीदा बानो उर्फ जूही सुल्तान (बसपा), विजय मिश्र (कांग्रेस), अर्जुमन (बहुजन मुक्ति पार्टी), अंकित पाल (राष्ट्रीय समाज पक्ष), मोहम्मद चंदन (जन अधिकार पार्टी), डॉ. चंद्रकांत चादव (आम आदमी पार्टी), लालू यादव (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल), अमोल दीक्षित (निर्दलीय), इमरान बेगम (निर्दलीय), मोहम्मद कमर (निर्दलीय), नुरुल शम्स (निर्दलीय), संजय (निर्दलीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed