{"_id":"61705eeabb429427022382ce","slug":"kannauj-dengue-havoc-continues-56-patients-found-kannauj-news-knp6593948196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: डेंगू का कहर जारी, 56 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: डेंगू का कहर जारी, 56 मरीज मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को एलाइजा रिपोर्ट में 44 मरीज मिले। रैपिड किट टेस्ट में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल में किट से अब तक 301 और एलाइजा में 863 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी 743 के पार हो गई। इनमें 54 बुखार से पीड़ित मिले। 11 डेंगू पॉजिटिव हैं। सभी सैंपलों को एलाइजा के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया। वहीं जिला अस्पताल में 31 बेड फुल हैं। नोडल अधिकारी डॉक्टर बृजेश शुक्ला ने बताया कि मेडिकल कालेज तिर्वा से रिपोर्ट आई है। इसमें 44 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 863 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। 624 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 239 एक्टिव केस हैं। 154 का घर पर इलाज किया जा रहा है। 85 मरीजों का अस्पतालों में उपचार हो रहा है।
वहीं मलगई, आसकरनपुर्वा, शरीफापुर, हरदेवगंज, हौदापुर्वा, बेहरिन, टिड़ियापुर, अशोक नगर, जवाहर नगर, गांधी नगर, तिर्वागंज, कालिका नगर, हाथिन, बरई, भगवंतपुर, घसीपुर्वा और बछज्जापुर में कैंप लगाकर दवा बांटी गई।