कन्नौज। जमीन न मिलने की वजह से जिले के 18 पंचायत भवन यानी मिनी सचिवालय नहीं बन सके हैं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है। ग्राम पंचायत सचिवों और प्रधानों को तत्काल जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ आरएन सिंह ने उन ग्राम पंचायतों के सचिवों और प्रधानों के साथ बैठक की, जिसमें पंचायत भवन के लिए जगह नहीं मिली है। सीडीओ ने कहा कि दोनों ही लोग मिलकर जमीन चयनित करें, जिससे पंचायतघरों का निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।
विकास खंड कन्नौज क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदापुर, डहलेपुर बांगर व खजुहा, गुगरापुर के गोसाईंदासपुर, हसेरन के खरगपुर बिलंदपुर, गोपालपुर, एराहो, तरींद व अरुहो, उमर्दा के कलुआपुर, सतसार, सौरिख के बौथम, कटिघरा व सरदापुर, छिबरामऊ के असेह, जगदीशपुर, बरुआ सबलपुर व सरायगूजरमल में जमीन न मिलने से पंचायत भवन नहीं बन सके हैं।