फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj champion in police weightlifting, Etawah runner up

Kannauj News: पुलिस भारोत्तोलन में कन्नौज चैंपियन, इटावा उपविजेता

Sat, 25 Apr 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kannauj champion in police weightlifting, Etawah runner up
कन्नौज। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय 30वीं अंतर जनपदीय पुलिस महिला एवं पुरुष भारोत्तोलन, पावरलिफ्टिंग एवं फिजिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को कन्नौज चैंपियन रहा जबकि इटावा उपविजेता बना। वहीं, कानपुर नगर जनपद ने जोन में तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, हरीश चंदर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) के विभिन्न भार वर्गों में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विशेष रूप से महिला आरक्षियों ने भारी वजन उठाकर अपनी शक्ति का लोहा मनवाया, जो पुलिस बल में बढ़ती महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी कई पुलिस कर्मियों ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए। पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग (फिजिक) स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के अनुशासन और फिटनेस की अधिकारियों ने जमकर प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह एवं मनोयोग से भाग लिया एवं अच्छे अनुशासन का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रणव कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed