फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Bus rams into e-rickshaw, woman dies

कन्नौज : बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत

Fri, 19 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: Bus rams into e-rickshaw, woman dies
छिबरामऊ। कमालपुर गांव के पास तालग्राम रोड पर बस ने ई-रिक्शा में टक्कर में मार दी। इससे ई रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सैफई ले जाते समय एक महिला की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कोतवाल करीब दो घंटे बाद जाम खुलवा पाये।
विज्ञापन

गुरुवार को अतिराजपुर की किरन (25) पत्नी प्रदीप, महादेवी (80) पत्नी प्यारेलाल, शशि (40) पत्नी वीरपाल कुंवरपुर बनवारी निवासी चालक रामकीरत (60) के ई रिक्शा से 100 शैया अस्पताल आईं थीं। लौटते समय तालग्राम रोड पर कमालपुर गांव के पास बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे चारों घायल घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। चालक रामकीरत, किरन और महादेवी को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। सैफई जाते समय महादेवी की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की सूचना पाकर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। इससे करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि महादेवी के दोनों बेटों में बुधवार की शाम किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। बचाने के प्रयास में महादेवी, उनकी भतीजी शशि (40) और बहू किरन (25) घायल हो गई थीं। तीनों दवा लेने के लिए 100 शैया अस्पताल आई थीं। वापस जाते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed