फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Bus rammed into dumper going ahead 40 passengers injured condition of many passengers critical

कन्नौज: ट्रक में घुसी डबल डेकर बस, हेल्पर की मौत, चालक समेत 17 लोग घायल

Mon, 28 Feb 2022 10:14 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 28 Feb 2022 10:14 AM IST
सार

सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मी एवं पुलिस ने कड़ी मशक्कत से ड्राइवर को बाहर निकाल कर मिनी पीजीआई सैफई भेज दिया। वहीं मामूली रूप से घायल सवारियों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Kannauj: Bus rammed into dumper going ahead 40 passengers injured condition of many passengers critical
दुर्घटना के बाद घायल यात्री अस्पताल जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सौरिख के पास रविवार रात दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 17 सवारियां घायल हो गईं। एक दर्जन एंबुलेंस से घायलों को सैफई के आयुर्विज्ञान संस्थान, तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


रविवार रात समय लगभग साढ़े दस बजे मथुरा के थाना रिफाइनरी के खेड़िया गांव निवासी ट्रक चालक नरोत्तम सिंह, गांव के साथी बृजेश के साथ डामर लेकर लखनऊ जा रहे थे। सौरिख के पास दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही डबल डेकर बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बस को सिवान निवासी चालक नीरज चला रहा था, वहीं का सोनू तिवारी (32) हेल्पर था। बस में 35 सवारियां भी थीं। हादसे में चालक व हेल्पर समेत 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के अधिकारियों और पुलिस ने बस में फंसीं सवारियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक व हेल्पर को बस की बॉडी काटकर निकाला जा सका। गंभीर हालत में दोनों को सैफई में भर्ती कराया गया, जहां हेल्पर सोनू तिवारी ने दम तोड़ दिया। हादसे के समय बस में सवारियां सो रही थीं। अचानक भीषण टक्कर होने से सभी लड़खड़ाकर इधर उधर गिरे।

हादसे के बाद फंसी सवारियां बाहर निकलने के लिए राहत कर्मियों से गिड़गिड़ाती रहीं। अन्य 17 सवारियों को दूसरे साधन से गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। मृतक की पत्नी गीता देवी, मां अशर्फी कुंवर व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके एक पांच माह की बेटी है।  

बस में मिलीं शराब लूट ले गए कर्मी
सवारियों का आरोप है कि ड्राइवर ने आगरा में खाना खाते समय शराब पी थी। इस वजह से उसे गति पर नियंत्रण नहीं था। कई बार मना करने के बावजूद नहीं माना और हादसा हो गया। इधर, दुर्घटनाग्रस्त बस में भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब मिली। इसे बचाव कार्य में लगे कर्मी लूट ले गए।

प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बस में 33 अद्धी और नौ बोतलों को कब्जे में लिया है। बताते हैं कि बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होने की वजह से दिल्ली, हरियाणा से जाने वाली बसों में इसकी तस्करी होती है। इससे पहले भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में कई बार अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed