फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Ammonia spread due to pipe burst in cold house, two serious

कन्नौज ः शीतगृह में पाइप फटने से फैला अमोनिया, दो गंभीर

Sun, 02 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Ammonia spread due to pipe burst in cold house, two serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। सदर कोतवाली के शाहजापुर में स्थित आशा प्रोविजन शीतगृह में रविवार रात पाइप फटने से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस के प्रभाव से ट्रक चालक और गेटमैन की हालत बिगड़ गई। गैस के प्रभाव से आसपास के करीब पांच गांवों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर एसडीएम, सीओ और जिला उद्यान अधिकारी मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचवाया। गंभीर हालत के चलते अमेठी के ट्रक चालक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
शाहजापुर में शहर के अशोक नगर निवासी राम दीक्षित का आशा शीतगृह है। इसमें काफी मात्रा में आलू रखा गया है। तिर्वा तहसील के देवा नजरापुर निवासी इंद्रपाल (28) वहां गेटमैन है। रविवार देर शाम अमेठी निवासी प्रवीन यादव (22) ट्रक लेकर शीतगृह आया था। ट्रक को बैक करते समय झरने(आक्सीजन कनवर्टर) के पास लगे अमोनिया से टकरा गया। इससे पाइप फट गया। इससे तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। इससे चालक का दम घुटने लगा और वह चीखते हुए भागा। शोर सुनकर वहां पहुंचा गेटमैन में गैस की चपेट में आ गया। गैस में चपेट में आए ट्रक चालक व गैटमैन का दम घुटने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच अन्य कर्मचारियों ने शीतगृह मालिक को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल के अलावा एसडीएम अर्पणा यादव, एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ श्रीकांत प्रजापति, अगिभनशमन अधिकारी एमपी सिंह और जिला उद्यान अधिकारी भी पहुंच गए। दोनों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया। सीएमएस डॉ. शक्ति वसु ने बताया कि प्रवीन की हालत गंभीर है, उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। इंद्रपाल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गांवों में मची अफरा तफरी
शीतगृह से लीकेज हुई अमोनिया गैस का असर शहजापुर, बलारपुर, भूड़पुरवा, बंसरामऊ, सठियापुर, मलिकापुर गांव के करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में अमोनिया गैस का असर महसूस किया गया। एसडीएम समेत कई अधिकारी गांवों में पहुंचे और लोगों को धैर्य से काम लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed