फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: 95 thousand cheated in the name of Tehsildar

कन्नौज: तहसीलदार के नाम पर ठगे 95 हजार

Sat, 18 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: 95 thousand cheated in the name of Tehsildar
तहसील समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम राकेश मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। दाखिल खारिज का आदेश निरस्त कराने के लिए तहसीलदार के नाम पर कर्मी ने ग्रामीण से 95 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील समाधान दिवस में शनिवार को डीएम राकेश मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा ने शिकायतें सुनीं। ग्राम पंचायत अहिरुआ राजारामपुर के नगला डाल निवासी समरपाल पुत्र लाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उसने शर्तिया बैनामा किया था। जिस व्यक्ति के हक में बैनामा किया, उसने फर्जी तरीके से दाखिल खारिज करा लिया। दाखिल खारिज के आदेश को निरस्त कराने के लिए तहसील में कार्यरत कर्मचारी ने तहसीलदार के नाम पर 95 हजार रुपये ले लिए। बाद में ग्रामीण ने उसके हक में बैनामा दिया। रुपये वापस मांगने पर वह भड़क गया। उसने गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। ग्रामीण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम देवेश गुप्त को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

182 शिकायतों में से नौ का निस्तारण
समाधान दिवस में राजस्व की सबसे ज्यादा 102 शिकायतें आईं। इसके अलावा पुलिस की 31, विकास विभाग की 19, विद्युत की दस, चकबंदी की नौ, नगर पालिका की पांच, पूर्ति व एलडीएम की दो-दो, शिक्षा, कृषि व पीडी की एक-एक शिकायत समेत 182 दर्ज की गईं। अफसरों ने नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण करवा दिया। बाकी के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed