फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: 30 thousand rupees were given to break the hands and feet of the daughter's lover the mercury went up when I saw him resting in jail

कन्नौज: बेटी के प्रेमी के हाथ-पैर तुड़वाने को दिए थे 30 हजार रुपये, जेल में आराम फरमाते देखा तो चढ़ गया पारा

Wed, 23 Feb 2022 10:39 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Feb 2022 10:39 PM IST
सार

रुपये लेने वाले युवक का कहना है कि उसने 21 हजार रुपये दरोगा को दे दिए हैं, जबकि नौ हजार उसके पास है। इस संदर्भ में सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kannauj: 30 thousand rupees were given to break the hands and feet of the daughter's lover the mercury went up when I saw him resting in jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

फिल्मों में अक्सर परिजनों से रुपये लेकर पुलिस द्वारा लड़की के प्रेमी की पिटाई करने का सीन देखा होगा। ऐसा ही एक मामला हकीकत में सामने आया है। एक महिला ने बेटी के प्रेमी के थाने में हाथ-पैर तुड़वाने के लिए दरोगा के करीबी को 30 हजार रुपये दे दिए। प्रेमी की पिटाई और बेटी की सुपुर्दगी नहीं मिलने पर महिला ने बुधवार को थाने में हंगामा किया और दरोगा के करीबी से रुपये वापस मांगे।

विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग चलता था। 17 फरवरी को युवक और युवती घर से चले गए थे। युवती की मां ने इंदरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस युवक और युवती थाने में ले आई।

विज्ञापन

इधर, महिला के अनुसार, टिलिया गांव में रहने वाले युवक ने पीड़िता की मां से कहा कि वह दारोगा का करीबी है। थाने में कुछ भी करा सकता है। इस पर युवती की मां ने कहा कि वह बेटी को घर अपने साथ ले जाएगी और बेटी के प्रेमी के थाने में हाथ-पैर तुड़वाना चाहती है। इस पर युवक ने महिला से इस काम के लिए 30 हजार रुपये ले लिए।

मध्यस्थ बोला- दरोगा को दिए 21 हजार रुपये

बुधवार शाम जब महिला बेटी को लेने थाने गई तो देखा हवालात में प्रेमी आराम फरमा रहा है। इस पर महिला का पारा चढ़ गया और वह रुपये देने की बात कहते हुए थाने के बाहर हंगामा करने लगी। वहीं रुपये लेने वाले युवक का कहना है कि उसने 21 हजार रुपये दरोगा को दे दिए हैं, जबकि नौ हजार उसके पास है। इस संदर्भ में सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed