फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kanapatee se tamancha sataakar maaree gaee thee sooraj ko golee

कनपटी से तमंचा सटाकर मारी गई थी सूरज को गोली

Wed, 10 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
kanapatee se tamancha sataakar maaree gaee thee sooraj ko golee
मामले की जानकारी लेते एएसपी विनोद कुमार। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज/हसेरन। सौरिख थाना इलाके के भदौरियनपुर्वा गांव में दिव्यांग किशोर की हत्या 315 बोर के तमंचे से हुई थी। हत्यारोपी ने सूरज की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारी थी। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में गोली आरपार होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर रंजिश के चलते गांव के व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

भदौरियनपुर्वा निवासी कमलेश उर्फ कल्लू कठेरिया के 12 वर्षीय एक आंख से दृष्टिहीन बेटे सूरज की कमरे में खाना खाते समय मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात को कमलेश ने रंजिश के चलते गांव के भोगराज पर बेटे की हत्या का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने सूरज का पोस्टमार्टम कराया। हसेरन सीएचसी के डॉ. अंकित कुमार और ठठिया सीएचसी में तैनात डॉ. रोहित कुमार के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आई। तमंचे की गोली आरपार हो गई थी। परिजनों ने सूरज का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं हत्या के बाद से भोगराज का पता नहीं चल रहा है। उसके परिवार और रिश्तेदार घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। मामले की जांच कर रहे सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नामजद या करीबी को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने हत्या में नामजद और करीबी दोनों को आधार बनाकर जांच शुरू की है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों में हत्या वाले कमरे में पुलिस को बेहद कम खून मिला है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि पानी डालकर खून को साफ किया गया था। वहीं मृतक के पिता और नामजद आरोपी के बीच रंजिश की बात सामने आने पर पुलिस हत्याकांड से भी इनकार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...सूरज मरिगौ, पिता ने लगाई थी आवाज
हत्या के बाद पुलिस ने बेटी गुंजन, बेटा अमन व पड़ोसियों के अलग-अलग बयान दर्ज किए हैं। इसमें सामने आया है कि गोली चलने के बाद कमलेश ने सूरज मरिगौ की आवाज लगाई थी। अमन और गुंजन ने यह बात बताई है। इसके अलावा पड़ोसियों ने भी घर से यह आवाज सुनने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के अलावा वारदात के चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed