फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kamalesh tivaaree hatyaakaand: aphavaah phailaane vaale radaar par

कमलेश तिवारी हत्याकांड: अफवाह फैलाने वाले रडार पर

Tue, 22 Oct 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
kamalesh tivaaree hatyaakaand: aphavaah phailaane vaale radaar par
कन्नौज। सूबे की राजधानी में हुए कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर अराजकतत्व लोगों को भड़का रहे हैं। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू की है। पुलिस ने 18 लोगों को चिह्नित किया है। इनके फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कराने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद से सोशल साइट पर लोग अफवाह फैला रहे हैं। कुछ अराजकतत्व धनतेरस पर कार की जगह तलवार खरीदने की पोस्ट कर रहे हैं, तो कुछ 100 रुपये कमाने वाले को 20 रुपये का हथियार खरीदने की सलाह दे रहे हैं। सोशल साइट पर लगातार इस तरह की पोस्ट देखने के बाद पुलिस विभाग अलर्ट हुआ है। मंगलवार को एसपी कार्यालय में सोशल मीडिया निगरानी सेल ने 18 ऐसे लोगों को चिह्नित कर सूची तैयार की है। यह लोग सोशल साइटों पर अफवाह फैला कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर चल रहीं गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों की सोशल साइट ब्लाक कराई जाएगी। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed