फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kam dhaan khareed par prabhaariyon ko chetaavanee

कम धान खरीद पर प्रभारियों को चेतावनी

Fri, 20 Nov 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
kam dhaan khareed par prabhaariyon ko chetaavanee
मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर अभी भी खुले में रखा किसानों का धान। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर कम खरीद से दो संस्थाओं के जिला प्रभारियों को जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है। इसको लेकर शुक्रवार को धान खरीद केंद्रों के जिला प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

सरकारी धान खरीद में संस्थाओं की लापरवाही कायम है। जिलाधिकारी ने अब तक हुई खरीद की समीक्षा की तो खुलासा हुआ कि सरकारी संस्थाओं की अपेक्षा निजी संस्था के केंद्रों पर कम खरीद की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एनसीसीएफ, यूपीएसएस के जिला प्रभारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ संस्थाओं के खरीद केंद्रों पर लापरवाही बरती जा रही है। इस दशा में खरीद का लक्ष्य पूरा होना संभव नहीं है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लापरवाह संस्थाओं के जिला प्रभारियों की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र कैंप कार्यालय में लेंगे। जिले में अब तक 44 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। यह धान 780 किसानों से खरीदा गया है। खरीद केंद्रों पर किसानों का धान खरीदने में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी की ओर से इन केंद्रों का लक्ष्य तय किया जाएगा। इन्हें इस लक्ष्य के मुताबिक खरीद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीगने के बाद भी खुले में लगा है किसानों का धान
बारिश में किसानों का धान भीगने के बाद भी धान खरीद केंद्रों ने रवैया नहीं बदला। मंडी समिति के खरीद केंद्रों के बाहर किसानों का धान तौल के इंतजार में लगा है। आसमान में बादल होने पर किसान चिंतित हो जाते हैं। केंद्र निरीक्षक प्रेम कुमार का कहना है कि करीब 20 किसानों का धान केंद्र के बाहर जमा था। इनमें कई की तौल हो चुकी है। कुछ किसानों का धान बचा है। दो दिन में सभी की खरीद हो जाएगी। कई किसानों ने धान को बारिश से बचाने के लिए पॉलिथीन डाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed